{"_id":"e0520c04-6181-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"mayawati-sys-congress-party-of-capitalists","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन्ना सेठों व पूंजीपतियों की पार्टी है कांग्रेसः माया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धन्ना सेठों व पूंजीपतियों की पार्टी है कांग्रेसः माया
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के रेल यात्री किराए में वृद्धि और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। उनके मुताबिक यूपीए सरकार के ताजा फैसलों से साबित हो गया है कि कांग्रेस आम आदमी के साथ नहीं बल्कि धन्ना सेठों और पूंजीपतियों के साथ है। मायावती ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का भंडाफोड़ करेंगी।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख ने लोकसभा चुनाव जल्द होने की संभावना जताई लेकिन लाख विरोध करने के बावजूद केंद्र से समर्थन वापसी के फैसले पर अमल करने के सवाल को खारिज कर दिया है। मायावती ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में डीजल मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर यूपीए सरकार पर ताबड़तोड़ जुबानी हमले किए। उन्होंने 2014 से पहले लोकसभा चुनाव होने की संभावना जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी है कि संसद का आगामी बजट सत्र सरकार का अंतिम बजट सत्र हो सकता है। सरकार बजट में आम लोगों के लिए कुछ लुभावनी घोषणा कर सकती हैं और संभव है कि वे लोकसभा भंग कर दें।
विज्ञापन
बसपा नेता ने कहा कि सरकार के लोग जान रहे हैं कि उनकी सरकार की बुरी हालत है और इसे चलाना अब व्यवहारिक नहीं है। इसलिए वे लोकसभा भंग कर सकते हैं। संसद में रिटेल में एफडीआई के मसले पर सरकार के पक्ष में वोट करने वाली मायावती ने केंद्र को खूब खरी-खोटी सुर्नाइं। मगर यूपीए से समर्थन वापसी के सवाल को परोक्ष रूप से खारिज कर दिया।
उन्होंने तर्क दिया कि सरकार का कार्यकाल खत्म होने में एक साल से थोड़ा ज्यादा का समय बचा है। हम नहीं चाहते कि कांग्रेस कहे कि अगर हमने समर्थन वापस नहीं लिया होता तो वे चमत्कार कर देते। मायावती ने कहा, हम उन्हें चमत्कार करने का पूरा अवसर दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान हम उनका भंडाफोड़ कर देंगे।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि अगर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की संख्या नहीं बढ़ाई जाती तो लोग खाना बनाने के पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल करने को बाध्य होना पड़ेगा। सरकार को साल में जनता को 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देने चाहिए।