फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mayawati called akhilesh lalua

बुआ ने मुझे कहा ललुआ तो अब मैं उनको कहूंगा फुआ: अखिलेश

Sun, 04 May 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो, एजेंसी/अमर उजाला, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़
ब्यूरो, एजेंसी/अमर उजाला, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ Updated Sun, 04 May 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
mayawati called akhilesh lalua

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी सभाओं में न सिर्फ गुजरात मॉडल और मोदी को परिभाषित करने वाले अपने वक्तव्य दोहराए बल्कि बसपा मुखिया मायावती के साथ रिश्ते जोड़ने की पुरानी शैली भी कायम रखी। उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें बुआ कहा, तो वे मुझे ललुआ कहने लगीं। हमारे यहां ललुआ भाई के बेटे को कहते है, अब हम उन्हें फुआ कहेंगे।’

विज्ञापन


शनिवार को खलीलाबाद में सपा प्रत्याशी भालचंद यादव और सिद्धार्थनगर में माता प्रसाद पांडेय के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे मुख्यमंत्री ने न सिर्फ हमेशा की तरह भाजपा और बसपा को निशाने पर रखा बल्कि मॉडल ऑफ डिवाइडेड इंडिया बोलकर मोदी की अपने शब्दों में परिभाषा दोहराई बल्कि एक बार फिर गुजरात मॉडल को विकास की जगह देश को बांटने वाला मॉडल बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि विकास के लिए 56 इंच का सीना नहीं दरियादिली चाहिए। यूपी में इसी नजरिए से विकास किया जा रहा है।

माया ने अखिलेश सरकार को कहा ‘लल्लू सरकार’

mayawati called akhilesh lalua

पूर्व मुख्यमंत्री तथा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह अपनी दूसरी बीवी को खुश करने के लिए आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल उनके परिवार में झगड़ा बढ़ गया है और अपने दूसरे बेटे के लिए रास्ता आसान बनाने के लिए वह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद वह यह सीट अपने दूसरे बेटे के लिए खाली कर देंगे। उन्होंने प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को ‘लल्लू सरकार’ बताया।

आजमगढ़ के एसकेपी कालेज मैदान में शनिवार को चुनावी सभाओं में मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का दावा करते हैं, लेकिन अपनी योजनाएं नहीं बताते। कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश के दिमाग में दलित महापुरुषों के प्रति मुलायम से भी ज्यादा नफरत है। इसलिए अखिलेश को वह अपना छोटा भाई कहने में भी अपमान समझती हैं। इसके पहले मऊ के सोनीधापा इंटर कालेज मैदान बसपा सुप्रीमो ने भाजपा, कांग्रेस और सपा को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed