{"_id":"48603f68-4428-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mayawati-argued-with-chairman-of-the-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में हामिद अंसारी पर बिफरीं मायावती ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यसभा में हामिद अंसारी पर बिफरीं मायावती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Dec 2012 04:50 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में कार्यवाही न चलने पर आज मायावती सभापति हामिद अंसारी पर बरस पड़ीं। मायावती ने हामिद अंसारी से पूछा की आप 12 बजे के बाद उठकर चले जाते हैं और सदन नहीं चलता।
उन्होंने कहा कि सदन चलाने की व्यवस्था करना आपकी जिम्मेदारी है। मायावती के बयान के साथ ही बसपा के सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
सभापति हामिद अंसारी ने मायावती समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आप सीनियर लीडर हैं और सदन चलने दीजिए।
हालांकि मायावती नहीं मानी और हंगामा बढ़ने लगा। इसके बाद अंसारी ने राज्यसभा पहले आधे घंटे के लिए और बाद में दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि सरकार को रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर संकट से उबार चुकी बसपा प्रोन्नति में आरक्षण बिल पेश करने की मांग कर रही है।
इस बिल के विरोध में दो दिन से हंगामा कर रहे सपा सदस्य आज सदन में चुपचाप बैठे रहे। उनकी जगह आज बसपा के सदस्यों ने ले ली।
बसपा सदस्यों ने सरकार को दलित विरोधी और जनविरोधी बताते हुए नारेबाजी की। बसपा के हंगामे के कारण राज्यसभा में प्रश्नकाल भी पूरा नहीं हो सका।
सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने पर सदन में प्रश्नकाल शांति पूर्वक चल रहा था लेकिन करीब 11.30 बजे मायावती के नेतृत्व में बसपा के सदस्य सभापित के आसन आकर नारेबाजी करने लगे।
सभापति हामिद अंसारी ने बसपा सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया। हालांकि बसपा सदस्यों पर सभापति की अपील का कोई असर नहीं हुआ।
शोर शराबे और नारेबाजी के बीच अंसारी ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद फिर से वही नजारा पेश हुआ और कार्यवाही आधे घंटे के लिए तथा फिर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।