{"_id":"3f2e2eefb20ae68eef99b9d52edb7de4","slug":"may-maoist-and-terror-attacks-during-the-election-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: चुनावों में हमले की फिराक में नक्सली और आतंकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अलर्ट: चुनावों में हमले की फिराक में नक्सली और आतंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। नक्सली, आईएम आतंकी और भारत विरोधी तत्व चुनाव के दौरान हमले की ताक में हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों की सरकारों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी ताजा अलर्ट में झारखंड सरकार से कहा है कि नक्सली और आईएम के आतंकी प्रदेश में चुनावी रैलियों को निशाना बना सकते हैं। वे मतदान वाले दिन पोलिंग बूथ पर भी हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सरकार को भी भारत विरोधी तत्वों से सावधान रहने को कहा है। मंत्रालय के मुताबिक छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में कमजोर पड़ने से हताश नक्सली अपने प्रभाव वाले इलाकों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही लंबे समय से शांत बैठा आईएम इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। मंत्रालय के मुताबिक नक्सली खासतौर पर इस मौके का इंतजार कर रहे थे। झारखंड के दूर-दराज के इलाकों में चुनाव में नक्सलियों का खासा दखल होता है। साथ ही प्रदेश में आईएम की गहरी पैठ है।
हालांकि सुरक्षा तंत्र ने पिछले दिनों आईएम को तगड़ा आघात पहुंचाया है, लेकिन कई बार नए मॉड्यूल काम कर रहे होते हैं और एजेंसियों को उनकी खबर तभी होती है जब कोई घटना हो जाती है।