फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mary kom attend Rupayan achievers awards 2015

मैरीकॉम से सम्मानित हुईं अमर उजाला रूपायन की अचीवर्स, तस्वीरें

Thu, 17 Dec 2015 09:41 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
 mary kom attend Rupayan achievers awards 2015

अपने हौसले, हिम्मत और जज्बे से समाज को दिशा दिखाने वाली, संघर्षों के दम पर लंबी लकीर खींचने वाली उत्तर प्रदेश की 15 महिलाओं को बुधवार को कानपुर क्लब में 'अमर उजाला रूपायन अचीवर अवार्ड' से नवाजा गया।

विज्ञापन


संघर्ष की मिसाल ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सिंग खिलाड़ी मैराकाम ने महिलाओं को अवार्ड दिया और उनके हौसलों को सलाम कर इसी तरह कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। कलर्स चैनल की टीम और प्ले बैक सिंगर कुणाल गांजावाला ने प्रस्तुति दी।चैनल पार्टनर ई टीवी ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया।
विज्ञापन


कानपुर क्लब में हुए भव्य समारोह में मैरीकाम ने महिलाओं से कहा कि राह में तमाम मुश्किलें आएंगी। कई बार लोग भी हंसी उड़ाएंगे और कई बार मन में आएगा कि कहां फंस गई लेकिन हार नहीं माननी चाहिए। न डरें और न ही झुकें, सफलता जरूर कदम चूमेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम पांच बजे स मान समारोह शुरू होने से काफी पहले ही कानपुर क्लब भर गया था। शहर के प्रमुख अफसर, उद्योगपति, डाक्टर, स्वयंसेवी संगठनों के लोगों के उत्साह और तालियों की गूंज के बीच अचीवरों को स मानित करने का क्रम शुरू हुआ।

सबसे पहले सभी 15 अचीवर के जीवन पर आधारित तीन-तीन मिनट की लघु फिल्म दिखायी गई। ब्रिगेडियर प्रमित सक्सेना, केंद्रीय योजना आयोग की सदस्य रहीं डॉ. सईदा हामिद, कनाडा उच्चायोग के उप उच्चायुक्त गेस डटन ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद मैरीकाम पर एक मिनट की लघु फिल्म दिखायी गई। अचीवर्स अवॉर्ड की जज और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सईदा हमीद ने कहा कि महिलाओं का यह सम्मान दूसरी महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देगा।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में बहराइच की डा बलमीत कौर, सहारनपुर की डा. कुदसिया अंजुम, कानपुर की डा. रंजना गुप्ता, गोरखपुर की सीमा त्रिपाठी, मेरठ की फातिमा शाहिद, देवरिया की गिरजा त्रिपाठी, इलाहाबाद की कमलेश कु. पालीवाल, मुरादाबाद की कंजन खन्ना, कानपुर की माधवी सेंगर, इलाहाबाद की नेहा मेहरोत्रा, रामपुर की शबनम खान, इलाहाबाद की रानी अवस्थी, वृंदावन की डा. लक्ष्मी गौतम, गाजियाबाद की शारदा सिंह और बस्ती की अंजनी मल्लाह को बॉक्सर मैरीकॉम द्वारा सम्मानित किया गया।

मुक्केबाजी चैंपियनशिप का शुभारंभ भी हुआ

 mary kom attend Rupayan achievers awards 2015

इसके पहले बुधावार की दोपहर को अमर उजाला के 'बेटी ही बचाएगी' अभियान के तहत 16वीं राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम ने किया। मैग्निफिसेंट नाम से चर्चित मैरीकॉम का स्वागत खिलाडिय़ों ने मैग्निफिसेंट तरीके से किया।

तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच वह प्रतियोगिता स्थल पहुंची। उनका ऑटोग्राफ, सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। उन्होंने महिला बॉक्सरों के साथ ग्रुप फोटो भी ङ्क्षखचवाई। उन्होंने स्टेट चैंपियनशिप में बुलाने के लिए अमर उजाला और यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन का शुक्रिया अदा किया।

शाम चार बजे मैरीकॉम ग्रीनपार्क पहुंची। गाड़ी से उतरते ही कतारबद्ध खड़ीं महिला खिलाडियों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता स्थल तक उनका तालियों से स्वागत हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी उषालाल और यूपी एमेच्योर बॉक्‍सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मिश्रा ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

कक्षा दो की स्टूडेंट वैभवी पांडेय ने मैरीकॉम को बैज लगाया। इसके बाद उन्हें रिंग में ले जाया गया। यहां पर उन्होंने स्टेट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। रिंग में चारों तरफ घूमकर उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।

रिंग के बाहर मौजूद खिलाड़ी भी उन्हें देखकर उत्साहित थे। इस मौके पर आईजी आशुतोष पांडेय, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव संजीव दीक्षित, प्रतियोगिता प्रभारी उपेंद्र पांडेय, पर्यवेक्षक हसन रजा जैदी, एसएन मिश्रा, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, संजीव कटियार, एसपी माहेश्वरी, रेनू यादव, भुजबल सिंह, शशीप्रकाश सिंह, संतोष त्यागी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed