फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mars orbiteroission will break earth contact for 15 days

15 दिनों के लिए मंगलयान से टूट जाएगा धरती का संपर्क,

Mon, 08 Jun 2015 12:15 PM IST
बंगलूरू/अमर उजाला
बंगलूरू/अमर उजाला Updated Mon, 08 Jun 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
mars orbiteroission will break earth contact for 15 days

मंगल के चक्कर लगा रहा देश का पहला मंगलयान सोमवार से अगले 15 दिनों तक धरती के संपर्क में नहीं रहेगा। दरअसल आठ जून से लेकर 22 जून तक मंगल और पृथ्वी के बीच सूरज आ जाएगा।

विज्ञापन


इससे यान का धरती से संपर्क बाधित हो जाएगा और इसकी वजह से धरती से संपर्क टूट जाएगा। हालांकि इस दौरान भी यान स्वचालित मोड में अपना काम जारी रखेगा और खुद ही निर्देशित होगा।
विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब इतने लंबे समय के लिए मंगलयान का संपर्क धरती से टूट रहा है। इस दौरान यान से किसी भी तरह का संपर्क कर पाना संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति से निपट लेगा यान

mars orbiteroission will break earth contact for 15 days

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति की जांच पहले भी की गई है। इसलिए ये पक्का है कि 15 दिन के बाद इससे फिर संपर्क हो जाएगा। यान इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

वैसे तो मंगलयान के छह महीने मार्च में पूरे हो गए हैं, लेकिन इसमें ईंधन बचे होने की वजह से इसके कार्यकाल को आगे बढ़ाया गया। इस यान को 450 करोड़ रुपये की कम लागत में तैयार किया गया है।

इसके साथ भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए पिछले साल 24 सितंबर को इसे सफलतापूर्वक लाल ग्रह की कक्षा में स्थापित किया था। पहले ही प्रयास में सफल होकर भारत तीन देशों के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो गया।

आगे भी हो सकती है ये घटना

mars orbiteroission will break earth contact for 15 days

अब तक के अभियानों से मिले आंकड़ों के आधार पर कहा गया है कि मंगल पर जल स्रोत, मीथेन तथा खनिज के अपार भंडार होने की संभावना है।

इसरो अधिकारी ने बताया कि अगर मंगलयान की कार्यकाल की अवधि बढ़ाई जाती है, तो अगले साल मई में भी ऐसी ही स्थिति आ सकती है।

उन्होंने जानकारी दी कि अगले साल मई में सूरज और मंगल के बीच पृथ्वी आएगी, जिसकी वजह से फिर मंगलयान का धरती से संपर्क टूट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed