फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mars mission is a publicity stunt says madhavan nair

‘मून मैन’ बोले, पब्लिसिटी स्टंट है मंगल मिशन

Wed, 24 Jul 2013 11:08 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Wed, 24 Jul 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
mars mission is a publicity stunt says madhavan nair

देश के ‘मून मैन’ कहे जाने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने 450 करोड़ रुपये के आगामी मंगल मिशन को महज एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।

विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चीफ ने कहा कि इसरो जिस मिशन को बेहद महत्वपूर्ण बता रहा है, वह एक पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


नायर छह वर्ष तक इसरो अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव रहे। इस दौरान उन्होंने 25 सफल अंतरिक्ष मिशन को पूरा किया, जिसमें भारत का चांद पर भेजा गया पहला चंद्रयान-1 भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश इस समय कम्युनिकेशन ट्रांसपोर्टर की कमी से जूझ रहा है। इसरो को के कस्तूरीरंगन कमेटी की सिफारिशों को मानकर इस मुद्दे का समाधान ढूंढना चाहिए।

नायर ने कहा, ‘अगर मंगल मिशन को लांच किया भी जाता है, तो यह एक और पीएसएलवी लांच से ज्यादा कुछ नहीं होगा। मंगल से जानकारी हासिल करने के लिए हमें आठ महीने तक का इंतजार करना होगा। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर वैज्ञानिक समुदाय द्वारा गंभीर रूप से समीक्षा करने की जरूरत है।’


उनके मुताबिक जीएसएलवी को वाहन चुना गया था क्योंकि यह 1800 किग्रा की सेटेलाइट को ले जाने की क्षमता रखता है। यह एक दर्जन से ज्यादा उपकरण मुहैया करा सकता है और अंतरिक्ष यान को मंगल के इर्द-गिर्द की कक्षा में स्थापित कर सकता है।

मगर बहुप्रचारित मंगल ग्रह मिशन का भविष्य क्या होगा, यह किसी को नहीं पता। जीएसएलवी में आ रही समस्याओं को सुलझाने में दिक्कतें आ रही हैं, ऐसे में पीएसएलवी के साथ किया जा रहा है, इस पर अध्ययन किया जा रहा है। ईंधन सीमाओं के चलते यह ज्यादा कारगर नहीं है।

हाल ही में इसरो चेयरमैन ने दावा किया था कि मंगल मिशन सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए नहीं है बल्कि हमारा लक्ष्य सार्थक अनुसंधान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed