{"_id":"2d01032e90aa39ed30dd93cf3364708b","slug":"maoists-informant-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ में नक्सलियों का मुखबिर गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीआरपीएफ में नक्सलियों का मुखबिर गिरफ्तार
अमर उजाला, गया
Updated Fri, 15 Nov 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया में सीआरपीएफ में नक्सलियों का मुखबिर संजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। संजय सीआरपीएफ 159 बटालियन की बी कंपनी में असिस्टेंट कमांडेंट है।
विज्ञापन
एसटीएफ उसे पूछताछ के लिए पटना ले गई है। संजय यादव के विरुद्ध गया जिले के इमामगंज थाना में एसटीएफ ने एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोप है कि सीआरपीएफ के गुप्त अभियानों की जानकारी नक्सलियों को देता था। इस कार्य में उसका सहयोग इमामगंज थाना क्षेत्र के पाकरडीह गांव निवासी प्रदीप यादव करता था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन