{"_id":"5fefacc9d5106b2d45b619925a882ac0","slug":"manyata-dutt-suffering-from-liver-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीवर में गांठ से पीड़ित हैं संजय दत्त की पत्नी मान्यता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लीवर में गांठ से पीड़ित हैं संजय दत्त की पत्नी मान्यता
एजेंसी/मुंबई
Updated Sat, 07 Dec 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी मान्यता दत्त की तबीयत ठीक नहीं होने के आधार पर अभिनेता संजय दत्त को पेरोल दिए जाने को लेकर जारी विवादों के बीच मान्यता की जांच करने वाले एक डॉक्टर ने कहा है कि उनके लीवर में गांठ है और वह दिल की बीमारी से पीड़ित हो सकती हैं।
विज्ञापन
ग्लोबल हास्पिटल में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय चौघुले ने कहा कि मान्यता ने सीने में दर्द की शिकायत थी और 15-20 दिनों में उनका वजन 10 किलो घट गया है।
विज्ञापन
उन्होंने उनको हृदय से जुड़ी बीमारियों की जांच कराने का सुझाव दिया है। जांच हो जाने के बाद यह तय किया जाएगा कि उनकी सर्जरी करनी है या नहीं।
उन्होंने कहा कि मान्यता करीब एक सप्ताह पहले उनके पास आई थीं और उनको कुछ दवाइयां दी गई है।
चौघुले ने बताया कि उनके पास आने से पहले मान्यता लीलावती अस्पताल गई थीं जहां उनको हृदय की जांच के लिए एंजीयोग्राफी कराने का सुझाव दिया गया था। वह इस मामले में एक दूसरी राय लेने के लिए उनके पास आईं।
विज्ञापन