फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   No Lands for IITs and IIMs in Many States

इस मामले में यूपीए की तरह मोदी सरकार!

Thu, 06 Nov 2014 03:57 PM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
No Lands for IITs and IIMs in Many States

देश में नई आईआईटी और आईआईएम खोलने का ऐलान भले ही केंद्र सरकार ने जोर शोर से कर दिया हो लेकिन इसे खोलने के लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं हो पा रही है। देश में नई आईआईएम और आईआईटी खोलने के लिए कई राज्यों को इतने बड़े क्षेत्रफल की जमीन नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


जुलाई में पेश मोदी सरकार के आम बजट में देश में पांच नई आईआईटी और छह आईआईएम खोलने का प्रस्ताव किया गया था। मगर कई राज्य अभी तक मानव संसाधन मंत्रालय को सटीक जगह का अता पता नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने मानव संसाधन मंत्रालय से उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए तय नियमों में ढील करते हुए जमीन के क्षेत्रफल को घटाने की गुजारिश की है। इन राज्यों का कहना है कि उनके राज्यों में इतनी बड़े क्षेत्रफल में जमीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इसका दायरा घटाते हुए शिक्षण संस्थानों के कैंपस को छोटा किया जाए। मंत्रालय ने भी इनकी बात को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रफल की सीमा को घटाने का मन बनाया है।

बजट में मोदी सरकार ने किया था ऐलान

No Lands for IITs and IIMs in Many States

आंध्र प्रदेश सरकार ने मानव संसाधन मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह तिरूपति में आईआईटी खोलने का प्रस्ताव रखा है। मगर उसे इतना बड़ा प्लॉट नहीं मिल रहा है। उसने चिट्ठी लिखकर आईआईटी के लिए जमीन को लेकर तय मापदंड 500 एकड़ को घटाकर 200 एकड़ की मांग की है।

आईआईएम के लिए कैंपस का तय मानदंड अभी 200 एकड़ है जबकि ट्रिपल आईआईटी के लिए 100 एकड़ भूमि होनी चाहिए। छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर और गोवा ने अभी तक कोई अपना प्रस्ताव नहीं भेजा है।

आईआईएम खोलने का प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में रखा गया था। मगर मानव संसाधन मंत्रालय को इन राज्यों से कोई सटीक उत्तर नहीं मिल पाया है। जबकि मंत्रालय भी पिछले पांच महीने से इस मसले पर चुप्पी साध कर बैठा हुआ था। इस सिलसिले में कोई बैठक नहीं हुई थी।

अब जब कई राज्यों ने जमीन का मुद्दा उठाया तो मंत्रालय ने इस सिलसिले में उच्च शिक्षा मामलों के मंत्रालय के सचिव सत्यनारायण मोहंती की अध्यक्षता में समिति बना दी गई है। बाकी सदस्यों में पूर्व शिक्षा सचिव एम के काव, पुणे से शिक्षाविद्व अनिल साहरबुधे, आईआईटी रूड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सैयद बारी, आईसीआईसीआई बैंक के के वी कामथ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed