फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   many congress leaders may leave party If rahul gandhi becomes chief says ajit jogi

'राहुल अध्यक्ष बने तो कई नेता छोड़ देंगे कांग्रेस'

Tue, 17 Mar 2015 05:35 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
many congress leaders may leave party If rahul gandhi becomes chief says ajit jogi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। कांग्रेस नेताओं के जैसे बयान सामने आ रहे हैं, उससे ये तो तय है कि छुट्टियों से लौटने के बाद लाल कालीन पर उनका स्वागत नहीं ही होगा।

विज्ञापन


संभावना है कि अप्रैल होने वाला उनका राजतिलक टल जाए, हालांकि कांग्रेस सूत्र इससे इनकार कर रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उन्हें अगले महीने होने वाले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक में ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। अध्यक्ष बनने के बाद उनके लिए संगठन चलाना आसान नहीं रहने वाला।
विज्ञापन


कांग्रेस के पुराने दिग्गज और गांधी परिवार के बहुत ही वफादार अजीत जोगी ने कहा है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। जोगी ने कहा है कि कांग्रेस को अध्यक्ष बनाए जाने के मसले पर पार्टी में दो तरह के विचार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के पास राहुल ही एक मात्र विकल्प

many congress leaders may leave party If rahul gandhi becomes chief says ajit jogi

एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में अजीत जोगी ने कहा है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के कई नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी में पार्टी चलाने की क्षमता नहीं है। वह पार्टी मे जान भी नहीं डाल सकते।

हालांकि उस साक्षात्कार में जोगी ने ये भी कहा कि राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के पास विकल्प भी नहीं है। कांग्रेस में अखिल भारतीय स्तर का कोई भी नेता नहीं है, इस‌लिए राहुल को ही भावी नेता के रूप में स्वीकार करना होगा।

जोगी ने कहा कि राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने के मसले पर पार्टी में दो तरह के विचार हैं, लेनिन वे विचार पीढ़ियों के आधार पर नहीं हैं। उन्होंने कहा‌ कि 'ओल्ड गार्ड' और 'यंग गार्ड' के बीच झगड़े की जो बात कही जा रही है, वह सच नहीं है। कई बुजुर्ग नेता ऐसे हैं, जो राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं और कई युवा नेता ऐसे हैं, जो उनके विरोध में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed