पाक को दोगुनी ताकत से जवाब दोः पर्रिकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर आए दिन हो रहे सीजफायर उल्लंघन पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पाक सेना को कड़ी चेतावनी दी। मनोहर पर्रिकर ने भारतीय सेना और सुरक्षा में लगे अर्धसैनिक बलों से पाकिस्तान की हरकतों का दोगुनी ताकत के साथ जवाब देने के लिए कहा है।
हाल ही में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर पर हुए सीजफायर उल्लंघन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान की हरकतों पर पीछे नहीं हटना चाहिए बल्कि उन्हें दोगुनी ताकत में जवाब दिया जाना चाहिए।
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षामंत्री पर्रिकर ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन मामलों में कुछ कमी आई है। लेकिन पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहले से ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।
सीजफायर उल्लंघन में दो जवान घायल
रक्षामंत्री ने आगे कहा कि इस मसले पर भारत को किसी प्रकार की हिचकिचाहट के बिना उसको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। रक्षामंत्री पर्रिकर की चेतावनी से पहले पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में भारत के दो जवान घायल हो गए थे।
इतना ही नहीं पाकिस्तान ने बुधवार की सुबह भी एलओसी पर मौजूद भारतीय सुरक्षा पोस्टों पर फायरिंग की। गौरतलब है कि हाल ही में पिछले कई दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।