फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manmohan told pakistan stop terrorist organization

पीएम की पाक को नसीहत, खत्म करे आतंकी ढांचा

Fri, 08 Mar 2013 02:28 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 08 Mar 2013 02:28 PM IST
विज्ञापन
manmohan told pakistan stop terrorist organization

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि पाकिस्तान की जमीं पर आतंकी ढांचा कायम रहा तो दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का पूरा राजनीतिक नेतृत्व एकजुट है। इस मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा के दौरान कहा कि उनकी सरकार सभी पड़ोसी मुल्कों से अच्छे रिश्ते चाहती है। पाकिस्तान के साथ संबंधों के मामले में कुछ प्रगति तो हुई है लेकिन आतंकी ढांचा रिश्तों के सामान्य होने में रूकावट है।
विज्ञापन


श्रीलंका के बारे में पीएम ने कहा कि स्थाई शांति के लिए राष्ट्रीय सुलह बेहद जरूरी है और ऐसी परिस्थितियां बनानी होंगी जिनमें तमिल सम्मान से जी सकें। मालदीव की हाल की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि वहां सितंबर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही सबसे बेहतर समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ शनिवार को इस्लामाबाद से सीधे जयपुर आएंगे। यहां उनकी अगुआई प्रोटोकॉल के तहत विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद करेंगे। इसके बाद अशरफ सीधे अजमेर जाएंगे।


यहां दरगाह शरीफ पर जियारत कर अशरफ फिर शाम को जयपुर लौटेंगे। फिर उसी दिन शाम को वे इस्लामाबाद लौट जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत किसी भी राजनीतिक हस्ती से नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed