फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manmohan sonia and rahul met vidya charan shukla families

मनमोहन, सोनिया और राहुल मिले शुक्ल के परिजनों से

Wed, 12 Jun 2013 01:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
manmohan sonia and rahul met vidya charan shukla families

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विद्याचरण शुक्ल के शव का मंगलवार शाम यहां स्थित एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। शुक्ल के शव को विशेष विमान से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले माह छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल शुक्ल का दोपहर गुड़गांव स्थित अस्पताल में निधन हो गया था।

उनके निधन की खबर के मिलने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद शुक्ल के परिजनों से मिलने एम्स पहुंचे।
विज्ञापन


सोनिया करीब शाम 7:15 बजे राहुल के साथ एम्स पहुंचीं। इसके करीब पांच मिनट बाद मनमोहन भी अस्पताल पहुंचे। तीनों नेता करीब 15 मिनट तक वहां रुके और शुक्ल के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एम्स में वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ने से वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। करीब साढ़े छह बजे वीवीआईपी मूवमेंट की सूचना आने के बाद एम्स के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए।


निजी वाहन समेत किसी तीमारदार को भी अंदर एंट्री नहीं दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात रहा।
इमरजेंसी और ओपीडी की ओर बने गेट से भी प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी वाहनों को प्रवेश मिलता रहा।

पांच डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के शव का पोस्टमार्टम एम्स के पांच डॉक्टरों की टीम ने किया। पोस्टमार्टम करीब डेढ़ घंटे तक चला।

फोरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. डीएन भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक विद्याचरण शुक्ल की मौत अंदरूनी चोट की वजह से हुए संक्रमण के कारण हुई।

उनके मुताबिक, शुक्ल का शरीर बेहद स्वस्थ था। उनके शरीर में कोई दूसरी बीमारी नहीं थी। सिर्फ शरीर में अधिक चोट के कारण हुए संक्रमण से उनकी मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed