फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manmohan singh is most powerful sikh in the world

मनमोहन सिंह विश्व के सबसे ताकतवर सिख

Sun, 10 Nov 2013 08:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Nov 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
manmohan singh is most powerful sikh in the world

देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को विश्व के सबसे ताकतवर सिख की उपाधि से नवाजा गया है। लंदन में विश्व के 100 ताकतवर सिख समुदाय के लोगों की सूची जारी की गई है। इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहले नंबर पर है।

विज्ञापन


इस सूची के मुताबिक पूरे विश्व में सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में 81 वर्षीय मनमोहन सिंह को पहला स्थान दिया गया है। उन्हें एक अच्छा विचारक और स्कॉलर माना गया है।
विज्ञापन


इस सूची में योजना आयोग के उपाध्यक्ष 69 वर्षीय मोंटेक सिंह आहलूवालिया को विश्व को दूसरा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बताया गया है।

वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के प्रमुख जत्थेदार सिंह साहिब जियानी गुरूबचन सिंह को इस सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है। विश्व के 100 प्रभावशाली और शक्तिशाली सिखों की सूची को कल रात को जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इस सूची में चौथे स्थान पर रखा गया है।

मास्टर कार्ड वर्ल्ड वाइड के सीईओ और प्रेसीडेंट अजयपाल सिंह बग्गा को इस सूची में 8वां स्थान पर रखा गया है।
रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस यूके के जज रबिन्द्रर सिंह को इस सूची सें 9 स्थान मिला है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरूशरण कौर को इस सूची में 13वां स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed