{"_id":"874d2362-95ef-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"manmohan-singh-and-xi-jinping-will-meet-in-brics-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन-जिनपिंग के ‘होली मिलन’ पर निगाहें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनमोहन-जिनपिंग के ‘होली मिलन’ पर निगाहें
उदय कुमार, डरबन से
Updated Tue, 26 Mar 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की होली इस बार काफी रंगबिरंगी होने वाली है। दक्षिण अफ्रीका के खूबसूरत शहर डरबन में यूं तो मंगलवार की शाम से ही रंगारंग कार्यक्रम के साथ शीर्ष नेताओं से मुलाकातों का दौर शुरू हो जाएगा, लेकिन चीन के राष्ट्रपति के साथ उनके होली मिलन पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।
विज्ञापन
यह महज संयोग है कि विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहे पांच देशों के संगठन ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन होली के दिन यहां हो रहा है।
इसकी अनौपचारिक शुरुआत एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म के साथ होगी।
इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पत्नी गुरशरण कौर के साथ प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सोमवार शाम सदलबल पहुंचे।
उनके साथ वित्त मंत्री पी चिदंबरम, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन समेत शीर्ष अधिकारियों और पत्रकारों का बड़ा काफिला भी विशेष विमान से यहां आया है।
विज्ञापन
पीएम का विमान यहां किंग साका हवाई अड्डे पहुंचा तो काली घटाओं ने भारतीय दल का स्वागत किया। आमतौर पर गर्म मौसम वाले डरबन को हलकी फुहारों ने सुहावना बना दिया।
विज्ञापन
शीर्ष नेताओं के स्वागत में सजे इस समुद्र तटीय शहर में रिश्तों की गर्माहट इतनी है कि शिखर सम्मेलन से ज्यादा आपसी मेल मुलाकात को अहमियत दी जा रही है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी पहला कार्यक्रम मंगलवार की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से आधे घंटे की शिष्टाचार मुलाकात का है।
इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से मिलेंगे। आधे घंटे की यह मुलाकात भी सिर्फ शिष्टाचार है क्योंकि थोड़ी ही देर बाद ब्रिक्स देशों के शासनाध्यक्षों के सम्मान में प्रेसीडेंट जुमा की ओर से आयोजित रात्रिभोज में ये सभी साथ होंगे।
प्रधानमंत्री के इन सभी कार्यक्रमों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होली की शाम बुधवार को होने वाली मुलाकात भारी पड़ रही है।
भारतीय कैंप में इसी मुलाकात को लेकर सबसे अधिक उत्सुकता है। जिनपिंग के चीन की सत्ता संभालने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात होगी।
मनमोहन सिंह इसके पहले भी चीन के शीर्ष नेताओं से मिलते रहे हैं, लेकिन इसी महीने सत्ता संभालते ही जिनपिंग ने भारत को अहमियत देते हुए अच्छे रिश्तों के संकेत दिए थे। उसको देखते हुए इस शीर्ष वार्ता से बड़ी उम्मीदें हैं।
प्रधानमंत्री के साथ आए वरिष्ठ अधिकारियों से अनौपचारिक बातचीत में पत्रकारों की उत्सुकता सिर्फ इसी वार्ता को लेकर रही। हालांकि एक सवाल के जवाब में एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, वार्ता के बाद बस यही कहेंगे- वंडरफुल।
स्पष्ट है कि इस पहली मुलाकात में प्रधानमंत्री जिनपिंग को राष्ट्रपति पद संभालने की बधाई देंगे और हालचाल पूछेंगे। इससे ज्यादा की उम्मीद ऐसी शीर्ष मुलाकातों से संभव भी नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण है की यह मुलाकात उसी फेयरमोंट जिम्बाली रिसोर्ट में होगी जहां प्रधानमंत्री ठहरे हैं।
जिनपिंग के साथ यह ‘होली मिलन’ मनमोहन सिंह के इस दौरे का अंतिम कार्यक्रम होगा जो भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा, लेकिन इसके खत्म होने की अवधि तय नहीं है।