{"_id":"7e4f10cc2810bfc5a53f7c011c9587cc","slug":"manmohan-election-agent-of-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नरेंद्र मोदी के इलेक्शन एजेंट हैं पीएम मनमोहन'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'नरेंद्र मोदी के इलेक्शन एजेंट हैं पीएम मनमोहन'
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इलेक्शन एजेंट हैं। अगले लोकसभा चुनाव में मोदी को जिताने के लिए वह तेजी से काम कर रहे हैं। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री और लेखक डॉ. अरुण शौरी का।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देश के लिए कुछ करते ही नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने मोदी के लिए प्रधानमंत्री के पद पर आने की राह को आसान कर दिया है।
विज्ञापन
‘मनमोहन बनाम मोदी’ में आखिर बेहतर कौन?
विज्ञापन
शौरी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। पिछले कई सालों से यही कहा जाता रहा है कि तीन महीने में महंगाई पर नियंत्रण हासिल कर लिया जाएगा। वह तीन महीने अभी तक नहीं आए हैं। आम आदमी त्रस्त हो चुका है।
'मोदी में सत्ता की भूख की कोई सीमा नहीं'
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आज देश में किसी भी राजनीतिक दल में अगर कोई उम्मीदवार प्रधानमंत्री पद के लिए काबिल है तो वह हैं मोदी। अरुण शौरी शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।