फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manmohan didn't put wife's name in rs affidavit: bjp

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर भाजपा का बड़ा खुलासा

Sun, 13 Apr 2014 07:26 AM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 07:26 AM IST
विज्ञापन
manmohan didn't put wife's name in rs affidavit: bjp

अपने पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की वैवाहिक स्थिति को लेकर कांग्रेस के हमलों से तिलमिलाई भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन


भाजपा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर भरे नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र में अपनी पत्नी का नाम नहीं लिखा था।

विज्ञापन

सबूत के तौर पर दिखाई शपथ-पत्र की कॉपी

manmohan didn't put wife's name in rs affidavit: bjp

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पीएम के शपथ पत्र की कथित प्रति दिखाते हुए कहा कि यह राज्यसभा के रिटर्निंग आफिसर को दिए गए मनमोहन सिंह का शपथ पत्र है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी का नाम नहीं लिखा है।

रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया कि हमें क्यों ऐसे सवालों पर चर्चा करने की जरूरत है। प्रसाद ने यह नहीं बताया कि यह शपथ पत्र कब का है, लेकिन गुजरात भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि यह वर्ष 2013 का है जब मनमोहन सिंह राज्यसभा के लिए दोबारा चुने गए थे।

प्रसाद ने कहा कि देश में एक परंपरा है कि निजी मसलों को सार्वजनिक मंच पर नहीं उठाया जाता। मोदी के बड़े भाई ने एक बयान दिया है कि उन्होंने देश की सेवा के लिए कम उम्र में ही घर और परिवार छोड़ दिया था।

भाजपा ने दी कांग्रेस को धमकी!

manmohan didn't put wife's name in rs affidavit: bjp

मोदी की निजी जिंदगी को लेकर शुक्रवार को टिप्पणी करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर प्रसाद ने कहा कि उनकी समझ सीमित है और देश की जनता यह समझती है। लेकिन भाजपा के अपने नैतिक मूल्य हैं और वह किसी के पारिवारिक मसलों पर टिप्पणी नहीं करती।

उन्होंने कहा कि उनके पास भी नेहरू, इंदिरा और राजीव की निजी जिंदगी के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करती।

विज्ञापन

मोदी पर दर्ज शिकायत की जांच करेगा आयोग

manmohan didn't put wife's name in rs affidavit: bjp

चुनाव आयोग ने कहा है कि वह नरेंद्र मोदी की वैवाहिक स्थिति के मामले में दर्ज शिकायत पर गौर करेगा। इस मामले में मोदी के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत पर मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस. संपत्त ने कहा कि आयोग सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के आलोक में इस मामले की जांच करेगा।

संपत्त ने कहा कि आयोग के सामने यह शिकायत उसके अधिकारियों के चेन्नई दौरे से ठीक पहले आई। उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई गई है, उससे संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट के कुछ साफ निर्देश हैं। इस शिकायत को संबंधित कानून के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के संदर्भ में ही देखा जाएगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मोदी की वैवाहिक स्थिति के खुलासे के संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उन्होंने मोदी की ओर से पहले भरे गए पर्चों के साथ जमा किए गए शपथपत्रों में जानकारी छिपाने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed