फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manish sisodia behind binny not getting the ministerial birth

इसलिए मंत्री नहीं बन पाए बिन्नी

Wed, 25 Dec 2013 04:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia behind binny not getting the ministerial birth

आम आदमी पार्टी के मंत्रियों की सूची में अपना नाम नहीं होने से विनोद कुमार बिन्नी का गुस्सा मंगलवार शाम फूट पड़ा। हालांकि अगली सुबह तक उन्हें मनाने की कोशिशें रंग लाती दिखीं।

विज्ञापन


बिन्नी की नाराजगी की वजह भी है। दरअसल, जब से यह साफ हुआ कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है, तभी से बिन्नी का नाम संभावित मंत्रियों में शामिल रहा।
विज्ञापन


संकट टला, AAP में थमे बगावत के सुर
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब अंतिम सूची सामने आई, तो बिन्नी का नाम नहीं था। इसकी वजह यह है कि बिन्नी, मनीष सिसौदिया के पड़ोसी हैं। पार्टी ने यमुनापार से दो विधायकों को मंत्रियों की लिस्ट में शामिल करने से बेहतर अपनी सोशल इंजीनियरिंग को समझा।

दरअसल, पार्टी ने मंत्रियों का नाम तय करने में इलाके का ध्यान रखा है। इसमें दिल्ली के सभी इलाकों से नाम लेने की कोशिश पार्टी ने की है। यमुनापार से भी पार्टी को एक नाम शामिल करना था।


13 दिन के PM की 13 अनोखी कहानियां!

लेकिन यहां से दो नाम दौड़ में थे। पटपड़गंज से मनीष सिसौदिया और लक्ष्मी नगर से विनोद कुमार बिन्नी विधायक बने हैं। पार्टी को इनमें से एक नाम तय करना था। इसके लिए कई दौर की बैठकें हुईं।

आखिर में मनीष सिसोदिया बिन्नी पर भारी पड़े। सोशल इंजीनियरिंग को तरजीह देते हुए पार्टी ने आखिरी वक्त पर लिस्ट में गिरीश सोनी का नाम शामिल कर लिया।

इसकी सूचना पाकर बिन्नी कौशांबी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अपनी नाराजगी जताई। बाद में वह गुस्से में बाहर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed