फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mango can harm for your health

नूडल्स के बाद अब आम बिगाड़ सकता है आपकी सेहत

Wed, 24 Jun 2015 07:49 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
Mango can harm for your health

आजकल बाजार में बिक रहा मीठा रसीला आम आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। दरअसल, बाजार में आने से पहले ये आम पेड़ों पर नहीं, बल्कि गोदामों में कैल्शियम कार्बाइड से पकाए जाते हैं, जो सेहत को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि भारत में खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत कार्बाइड से आमों को कृत्रिम ढंग से पकाने की इजाजत नहीं है, लेकिन कारोबारी इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि पेड़ पर पका आम स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा होता है।
विज्ञापन


सेहत पर असर
कैल्शियम कार्बाइड से पके आम को खाने से दिमाग और शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसे पकाने के दौरान निकलने वाली एसिटीलीन गैस निकलती है, जिससे हृदय, त्वचा, मुंह, गले के अलावा सांस एवं पाचन संबंधित समस्याएं पैदा हो जाती हैं। साथ ही कैंसर, डायरिया, सिर दर्द  और पेट दर्द की समस्याओं से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे में पक जाते हैं फल

Mango can harm for your health

कैल्शियम कार्बाइड से बमुश्किल छह घंटे में ही कच्चे आम पक जाते हैं, जबकि पेड़ में पकने में समय लगता है। साथ ही इस विधि से आम पकाने से विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इस कृत्रिम विधि से पकाने के लिए आम के साथ कार्बाइड के टुकड़ों को रखा जाता है। कार्बाइड से आम पकाने की प्रक्रिया के दौरान एसिटीलीन नामक गैस बनाता है, जो स्वास्थ्य के लिए जहर का काम करती है।

कैसे करें पता
पेड़ पर पके आम की तुलना में कार्बाइड से पके आम में मिठास कम होती है। साथ ही आम के छिलके सिकुड़े से नजर आते हैं और उस पर चेिकत्ते पड़ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed