फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Man ties up daughter on motorbike and takes her to school

बेटी को बाइक पर बांधकर स्कूल छोड़ आया बाप

Wed, 18 Mar 2015 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Mar 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
Man ties up daughter on motorbike and  takes her to school

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अजीब वाकया सामने आया है। एक बच्ची ने जब स्कूल जाने से मना किया तो उसका पिता उसको मोटरसाइकिल के पीछे रस्सी से बांधकर स्कूल छोड़ आया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भागवत सिंह नाम का एक 40 वर्षीय युवक मथुरा के एक प्राइवेट स्कूल में बतौर गार्ड नौकरी करता है और वह अपनी सीमित आमदनी के बावजूद अपने पांच बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहता था। उसकी तीन बेटियां और दो लड़के हैं।  
विज्ञापन


इस पिता ने अपनी बच्ची के साथ ऐसा सलूक उसके भले के इरादे से किया, लेकिन उसके इस व्यवहार को अमानवीय काम के तौर पर देखा गया। अपनी बच्ची को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक पर बांधकर उसे स्कूल छोड़ने जा रहे इस पिता को यह अंदाजा नहीं था कि उसकी हरकत पुलिस की नजरों में आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

Man ties up daughter on motorbike and  takes her to school

बच्ची के पिता को आईपीसी की धारा 151 (शांत भंग) के अंतर्गत हिरासत में ले लिया गया। उसे एक दिन पुलिस लॉकअप में बिताना पड़ा। जब उसने यह भरोसा दिलाया कि उसने ऐसा अपनी बच्ची को अच्छी शिक्षा दिलाने के इरादे से किया था, तब जाकर सोमवार को उसको छोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि शनिवार को भागवत की बड़ी बच्ची ने अपनी अंतिम परीक्षा देने से इनकार कर दिया, जबकि उसके पिता उसको टॉफी और अच्छे गिफ्ट दिलाने का वादा कर रहे थे।

जब इसके बावजूद भी बच्ची अपनी जिद पर अड़ी रही तब जाकर पिता को मजबूरन अपनी बच्ची को बाइक पर बांधकर उसको स्कूल छोड़कर आना पड़ा। बच्ची का स्कूल नाग्ला मणा गांव में है और यह पूरा क्षेत्र हाइवे और पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed