फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Man sues McDonald's for $1.5 million 'because they gave him only one napkin'

सिर्फ एक नैपकिन दी तो McDonald पर ठोंका 10 करोड़ का मुकदमा

Sat, 01 Mar 2014 04:40 PM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
Man sues McDonald's for $1.5 million 'because they gave him only one napkin'

एक आदमी ने मैक्डॉनल्ड पर 1.5 मिलियन डॉलर यानि लगभग 10 करोड़ रुपए का मुकदमा ठोक दिया है। आरोप के मुताबिक व्यक्ति को उसके मील के साथ सिर्फ एक नैपकिन दिया गया था।

विज्ञापन


लंदन के वेब्सटर ल्यूकास के मुताबिक कैलीफोर्निया के मैक्डॉनल्ड में हुई इस घटना के बाद वह काम नहीं कर पाया। इस घटना के बाद उसने मैक्डॉनल्ड पर मुकदमा दायर कर दिया।

विज्ञापन

नस्लीय टिप्पणी भी की

Man sues McDonald's for $1.5 million 'because they gave him only one napkin'

वेब्सटर के अनुसार उसने मैक्डॉनल्ड पर अपना डीलक्स मील ऑर्डर किया। जिसके साथ उसे बस एक ही नैपकिन दिया गिया। जब उसने फूड काउंटर पर जाकर और नैपनिक मांगा तो उसे वहां के मैनेजर ने मना कर दिया।

ल्यूकस जोकि एक अफ्रीकन-अमेरिकन है। उसने यह भी आरोप लगाया कि वह मैनेजर जो कि एक मैक्सिकन-अमेरिकन था, एक नस्लीय टिप्पणी करते हुए इस तरह कहा कि 'यू पीपल' (तुम लोग ना!)।

इस घटना के बाद वेब्सटर ने मैक्डॉनल्ड को एक औपचारिक ई मेल लिखते हुए यह बात कही कि इस घटना से उसे मानसिक आघात पहुंचा है।

जानकारी के मुतबिक मैक्डॉनल्ड ने वेब्सटर को एक बर्गर ऑफर करने की कोशिश की लेकिन अब वह कंपनी पर 1.5 मिलियन डॉलर का मुकदमा ठोक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed