फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man self immolates before his beloved house

...और माशूका के घर के सामने कर लिया आत्मदाह

Tue, 16 Oct 2012 11:34 AM IST
बछरावां (रायबरेली)/ब्यूरो
बछरावां (रायबरेली)/ब्यूरो Updated Tue, 16 Oct 2012 11:34 AM IST
विज्ञापन
man self immolates before his beloved house

अघौरा गांव में शनिवार की रात हुई एक घटना से हर कोई दहल गया। प्यार में पागल एक आशिक ने माशूका के घर के सामने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर खुद को आग लगा लिया। जब तक लोग माजरा समझते और उसे बचाते तक तक उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी और से प्रेमिका की शादी होने के कारण वह मायूस था। घटनास्थल पर उसके झोले से प्रेमपत्र भी मिले हैं, जिस पर प्रेमिका के घरवालों को रुपये देने की बात भी लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के भुलासखेड़ा जोहवानटकी गांव निवासी जंगबहादुर यादव (40) का अघौरा गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। इससे जंगबहादुर मायूस रहता था। नवरात्र में लड़की की ससुराल के लिए विदाई भी होनी थी। ऐसे में जंगबहादुर सोमवार की रात साइकिल से प्रेमिका के घर के पास पहुंचा। बताते हैं कि साथ में वह एक डिब्बे में केरोसिन भी लिए था। इसी दौरान उसने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा लगी। चीख-पुकार की आवाज पर आसपास के लोगों की नींद खुली तो उनमें हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ रामऔतार मौके पर पहुंचे। इससे पहले कि आग को बुझाया जाता, जंगबहादुर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, जंगबहादुर के झोले से कुछ प्रेम-पत्र मिले हैं। साथ ही प्रेमपत्र में जंगबहादुर की ओर से लड़की के घरवालों को रुपये देने की भी बात लिखी है। एसओ का कहना है कि इस मामले की प्रारम्भिक जांच में प्रेम-प्रसंग के घटना की वजह सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका के घर के सामने खोल रखा था स्कूल
जंगबहादुर की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। प्रेमिका के प्यार में वह इस कदर पागल था कि उसने अपने बच्चों और पत्नी तक की परवाह नहीं की। बताते हैं कि उसकी शादी हो चुकी थी। उसके दो लड़के हैं। पत्नी धूना  अनबन होने के कारण मायके में रहती है। दो साल पहले जंगबहादुर ने प्रेमिका के गांव के पास स्कूल खोला था। इसी स्कूल में प्रेमिका भी पढ़ाती थी। दोनों का प्रेम-प्रसंग चल ही रहा था कि इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। बताते हैं कि जंगबहादुर ने लड़की के परिजनों से शादी करने की बात कही, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed