पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पर फेंकी चप्पल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन पर बुधवार को एक समारोह के दौरान चप्पल फेंकी गई। तमिल समर्थक कार्यकर्ता इस मामले में संदेह के घेरे में हैं।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रभाकरण के रूप में हुई है जिसने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पर एक समारोह के दौरान चप्पल फेंकी।
इस समारोह में श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों की समस्याओं पर चर्चा चल रही थी। हालांकि, इस हमले में नारायणन को कोई चोट नहीं आई। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद वह हंस रहे थे। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने प्रभाकरण को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए ले गई।
राजीव गांधी के सलाहकार रह चुके हैं एकके नारायणन
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, प्रभाकरण पुडुकाट्टाई का निवासी है। श्रीलंका तमिल शरणार्थियों के समस्याओं पर चर्चा का आयोजन संगीत अकादमी में किया गया था।
ईलम समर्थित संगठनों ने नारायणन के विरोध का आवाह्न किया था। यही कारण था कि पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा रखी थी और कार्यक्रम में आने वाले हर आदमी की जांच की गई।
हालांकि प्रभाकरण एंट्री रजिस्टर में 'राघवन' नाम दर्ज कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गया था। पुलिस जब प्रभाकरण को पकड़ कर ले जा रही थी, तब वह नारे लगा रहा था और कह रहा था कि नारायणन 1.5 लाख तमिलों के संहार के जिम्मेदार हैं। नारायणन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सलाहकार भी रह चुके हैं।