हादसे में दो हिस्सों में बंटा शरीर, जाते-जाते दूसरों की जिंदगी रोशन कर गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरू में एक युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। हालांकि मरने से पहले घायल शख्स ने अपना अंग दान करने की इच्छा जताई।
घटना टुमाकुरू इलाके की है जहां रहने वाले हरीश ननजप्पा (23) अपने घर से बाइक पर बंगलुरू वापस आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आकर हरीश का शरीर दो टुकड़े में कट गया। इसके बाद भी उनकी सांसें चल रही थी। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
(तस्वीर: साभार TOI)
दो हिस्सो में कट गया था हरीश का शरीर
मरने से पहले हरीश ने अपना अंग दान करने की बात कही। हरीश की अंतिम इच्छा के तहत डॉक्टरों ने उनकी आंखें एक अस्पताल को दान कर दी है। बताया जा रहा है कि हरीश पंचाायत चुनाव में मतदान के लिए टुमाकुरू जिले में स्थित अपने घर गुब्बी गए थे। वहीं लौटने के दौरान ये हादसा हुआ।
हादसा नेशनल हाइवे-4 का है, जब चीनी की बोरियों से लदा एक ट्रक हरीश की बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हरीश के शरीर का ऊपरी हिस्सा ट्रक के पहिए में फंस गया और निचला हिस्सा छिटककर दूर जा गिरा। हादसे के बाद उनका शरीर हाइवे पर काफी देर तक पड़ा रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन उस बचाया नहीं जा सका।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरदराज नाम के इस ट्रक ड्राइवर पर गैरजिम्मेदाराना गाड़ी चलाने की वजह से मौत का मामला दर्ज किया गया है। हरीश एक प्राइवेट लिमिटेक कंपनी में कार्यरत थे। उनके पीछे उनके परिवार में माता-पिता और भाई हैं।