{"_id":"e472861c-14f4-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"man-commits-suicide-after-not-getting-money-to-buy-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल खरीदने को नहीं मिले पैसे तो कर ली खुदकुशी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोबाइल खरीदने को नहीं मिले पैसे तो कर ली खुदकुशी
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Sat, 13 Oct 2012 10:44 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन खरीदने के लिए पिता ने पैसे नहीं दिए तो 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की यह घटना जमशेदपुर के सोनारी इलाके में हुई। युवक ने अपने घर के बाहर पेड़ से लटकर फांसी लगाई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोनारी थाना क्षेत्र के नवरंग बस्ती निवासी गोलू का शव शुक्रवार सुबह उसके घर के पास पीपल के पेड़ से लटका मिला। गोलू ने अपने पिता चमनलाल साहू से मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। चमनलाल पेंटिंग का काम करते हैं। गोलू भी पिता के सहायक के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन
चमनलाल ने गोलू को तत्काल पैसे देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी उनके पास पैसे नहीं हैं। साथ ही उन्होंने वादा किया था कि बकाया भुगतान होने के बाद वे उसे पैसे जरूर देंगे। गोलू के गुस्से को शांत करने के लिए उसकी मां ने बृहस्पतिवार को उसे 500 रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन