फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man bought 20 year girl for male child

बेटे की चाहत में 55 साल के बुढ़ऊ ने खरीदी 20 साल की लड़की

Mon, 26 Aug 2013 02:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
man bought 20 year girl for male child

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 55 साल के शख्स ने बेटा पाने की चाहत में 20 साल की लड़की को खरीद लिया।

विज्ञापन


पहले ही दो शादियां कर चुके मोहम्मद अली ने बेटे की चाहत में एक लड़की से शादी का झूठा वादा कर उसे खरीद लिया और उसे प्रताड़ित करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने बताया कि अली ने उससे शादी का वादा किया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो बार शादी करने के बाद भी उसे बेटा नहीं हुआ था। पहली बीवी से उसकी तीन बेटियां हैं और दूसरी बीवी से कोई संतान नहीं हुई। वह बेटे के लिए बेचैन था इसलिए उसने तीसरी शादी के लिए 20 साल की लड़की खरीद ली।
विज्ञापन


आरोपी के मुताबिक उसने लाहौर के मामू कंजन से एक महीने पहले एक लाख बीस हजार रुपए में लड़की को खरीदा था। उसने अपनी दूसरी बीवी से वादा किया था कि वह उससे प्रेम करता है इसलिए बेटा हो जाने के बाद वह खरीदी हुई लड़की को छोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अली और उसकी दोनों बीवियां शाहीवाल जिले में रहती हैं।

इसके बाद अली युवती के साथ किराए के मकान पर रहने लगा। कुछ दिन पहले युवती ने हेल्पलाइन पर फोन कर अली की शिकायत की। युवती ने बताया कि अली उसे घर में कैद करके रखता है और प्रताड़ित करता है।

पुलिस ने युवती को छुड़ाया और अली को गिरफ्तार कर लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed