फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamta governement disclassified files of cabinet during 1938 to 47

आजादी से पहले की कैबिनेट बैठकों से जुड़ी 401 फाइलें सार्वजनिक

Tue, 29 Sep 2015 11:33 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 29 Sep 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
mamta governement disclassified files of cabinet during 1938 to 47

नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 64 गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने के दस दिनों बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 1938 से 1947 के दौरान हुई कैबिनेट बैठकों से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं।

विज्ञापन


खुद ममता ने दिल्ली जाने से पहले जानकारी दी कि उन्होंने आजादी से पहले की कैबिनेट बैठकों की 401 फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं।  ममता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


यहां वह नेताजी से संबंधित फाइलों की सीडी राष्ट्रपति के अलावा लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष को सौंपेंगी। ममता ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 1938 से 47 के बीच हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सच की जानकारी होनी चाहिए

mamta governement disclassified files of cabinet during 1938 to 47

इन 401 फाइलों से आजादी के पहले के इतिहास का खुलासा हो सकेगा। यह फाइलें स्टेट लाइब्रेरी और सार्वजनिक अभिलेखागार में उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद की फाइलों को जल्दी ही चरणबद्ध तरीके से डिजिटल स्वरूप में बदला जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरी सरकारें भी बंगाल सरकार की दिखाई राह पर आगे बढ़ेंगी।

उन्होंने सभी फाइलों को डिजिटल स्वरूप में बदलने को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की ओर बढ़ाया गया कदम करार दिया। ममता ने कहा कि भविष्य में हम आजादी के बाद की फाइलों को भी डिजिटल स्वरूप में बदलेंगे।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में हम पारदर्शिता में भरोसा करते हैं। इसलिए सरकार ने इन फाइलों को सार्वजनिक करने का फैसला किया है। लोगों को सच की जानकारी जरूर मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed