{"_id":"7e8b8d62-739a-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"mamata-does-it-again-this-time-photo-journalists-face-ire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीदी को फिर आया गुस्सा, फोटोग्राफर को थप्पड़ मारने की दी धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दीदी को फिर आया गुस्सा, फोटोग्राफर को थप्पड़ मारने की दी धमकी
पान्नागढ़/एजेंसी
Updated Sun, 10 Feb 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को एक बार फिर गुस्सा आ गया। अपने सुरक्षा गार्डों को कोड़े मारने की बात कह चुकी ममता का गुस्सा इस बार एक अखबार के फोटोग्राफर पर निकला। बर्दवान जिले में ‘माटी उत्सव’ का उद्घाटन करने पहुंची ममता ने फोटोग्राफर को झाड़ते हुए कहा, ‘असभ्य आदमी, मैं तुम्हें एक थप्पड़ लगाऊंगी। क्या तुम्हें दिखाई नहीं देता है कि यहां खाना बन रहा है।’
विज्ञापन
फोटोग्राफर माटी उत्सव के दौरान ममता बनर्जी की फोटो खींचते वक्त खुद के लिए जगह बना रहा था। रविवार को जल्द ही यह फुटेज टीवी चैनलों पर दिखाई देने लगे। गत छह फरवरी को कोलकाता पुस्तक मेले के दौरान उन्होंने कार लाने में देरी होने पर अपने सुरक्षाकर्मियों को कहा था कि तुम्हें कोड़े लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन