जब मन होगा तब आऊंगी सदन में : ममता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के वाकआउट के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनका जब मन होगा तब वे सदन में आएंगी।
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के पास उनके मंत्रालयों से संबंधित कोई सवाल ही नहीं हो तो वे कुछ नहीं कर सकती हैं।
इससे पहले सदन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी की मांग में विपक्षी वाम मोर्चा के विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया था।
सवाल नहीं है तो सदन में क्यों आएं?
विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी भोजनावकाश तक सदन की कार्यवाही स्थगित करने ही वाले थे कि ममता ने खड़े होकर कहा कि अगर उनके लिए कोई सवाल ही नहीं है तो वे सदन में क्यों आएं?
उन्होंने कहा, ‘मैं सदन को काफी समय देती रही हूं। मैं जब चाहूंगी, विधानसभा में आऊंगी, लेकिन जब यहां मेरे बोलने लायक कोई मुद्दा ही नहीं है तो मैं यहां आ कर क्या करूंगी।’
ममता ने आगे कहा कि विपक्ष ने भूमि अधिग्रहण से संबधित महज एक सवाल पूछा था, लेकिन वह मामला अदालत में विचाराधीन है। विपक्ष को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल की शुरुआत में ही वाम मोर्चे के सदस्यों के वाकआउट पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को और धैर्य का परिचय देना चाहिए।
ममता के सदन में पहुंचने से पहले वाम मोर्चा विधायकों ने वाकआउट किया। उसके कुछ देर बाद ही एक कार्यस्थगन प्रस्ताव को अनुमति नहीं मिलने की वजह से कांग्रेसी सदस्य भी वाकआउट कर गए।