'सुब्रत के साथ मोदी की फोटो, उन्हें भी किया जाए गिरफ्तार?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा चिटफंड घोटाले में बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद टीएमसी की तरफ से विरोधी स्वर उठने लगे हैं। ममता बनर्जी ने इस गिरफ्तारी को गलत बताया है और कहा है कि इसकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें भी सहारा के प्रमुख सुब्रत राय के साथ देखी गई हैं तो क्या उन्हें भी गिरफ्तार करने की मांग करनी चाहिए?
इससे पहले मदन मित्रा ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन गिरफ्तारी को गलत बताते हुए ममता बनर्जी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। ममता बनर्जी ने एक रैली में इस बात की घोषणा की है कि वह मित्रा की गिरफ्तारी का विरोध संसद में भी करेंगी। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद में हंगामा होने की संभावना है।
मदन मित्रा पर शारदा ग्रुप के चेयरमैन सुदीप्तो सेन की मदद करने और उससे मोटी कमाई करने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई तृणमूल कांग्रेस के दो सांसद कुणाल घोष और श्रृंजॉय बोस को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बीजेपी और सीबीआई पर गरजी थीं ममता
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मदन मित्रा की गिरफ्तारी को गलत बताया था और इसे सिर्फ एक राजनीतिक बदला करार दिया था। ममता ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मोदी को तानाशाह कहा और बोलीं कि अगर मोदी में हिम्मत है तो वह उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं। इतना ही नहीं, उन्होंने मोदी सरकार को कायर भी कह डाला।
ममता का गुस्सा सिर्फ मोदी सरकार पर ही नहीं निकला, बल्कि उन्होंने सीबीआई को भी आड़े हाथों ले लिया और बोलीं कि कौन है सीबीआई? उसका अधिकार क्या है? कई केस हैं, जिन्हें उन्होंने लोगों के सामने नहीं आने दिया है।