फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamata banerjee govt ban rushdie visit to kolkata

ममता सरकार ने रुश्दी को कोलकाता आने से रोका

Wed, 30 Jan 2013 01:29 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 30 Jan 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
mamata banerjee govt ban rushdie visit to kolkata

ममता बनर्जी सरकार ने चर्चित लेखक सलमान रुश्दी की कोलकाता यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। रुश्दी निर्देशक दीपा मेहता के साथ अपनी किताब 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' पर बनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां आने वाले थे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर उनको कोलकाता आने से रोका गया है।

विज्ञापन


सलमान रुश्दी फिल्म की निर्देशक दीपा मेहता के साथ भारत के शहरों की यात्रा पर हैं। यह फिल्म एक फरवरी को रिलीज होने वाली है। रुश्दी ने मुंबई और दिल्ली की यात्रा पूरी कर ली है। कोलकाता में सलमान रुश्दी को फिल्म वितरकों द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना था, लेकिन आखिरी समय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्ति के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को सुबह करीब 200 प्रदर्शनकारियों ने रुश्दी के कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन किया। सलमान रुश्दी अपने उपन्यास 'सेटेनिक वर्सेस' की वजह से मुसलिम संगठनों के निशाने पर रहे हैं। मुसलिम संगठनों ने उनकी कोलकाता यात्रा पर भी एतराज जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed