{"_id":"a45af744e0ea2fbb4e94dc991fba30d7","slug":"mamata-announces-minorities-reservation-in-higher-education-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर दीदी ने दिया अल्पसंख्यकों को सौगात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ईद पर दीदी ने दिया अल्पसंख्यकों को सौगात
कोलकाता/एजेंसी
Updated Fri, 09 Aug 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
ईद के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अल्पसंख्यकों उच्च शिक्षा में आरक्षण देने की घोषणा की।
विज्ञापन
शहर के रेड रोड इलाके में शुक्रवार को ईद की नमाज के बाद बनर्जी ने आरक्षण देने की घोषणा की। राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का प्रावधान वर्ष 2014 के शैक्षणिक सत्र से लागू होगा।
विज्ञापन
आरक्षण की घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम चाहते हैं कि अल्पसंख्यक तबके के युवा और बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ें और डॉक्टर, इंजीनियर व अन्य क्षेत्रों में पेशेवर प्रशिक्षण हासिल करें।
विज्ञापन
इसके साथ ही ममता ने कहा कि उच्च शिक्षा में आरक्षण के अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर अन्य सहायता भी दी जाएंगी।