फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   making laugh to everyone is battling with life

सबको हंसाने वाली आज लड़ रही है मौत से जंग

Fri, 21 Dec 2012 09:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 09:24 AM IST
विज्ञापन
making laugh to everyone is battling with life
दिल्ली में गैंगरेप की शिकार हुई छात्रा अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रही है। हालांकि उसके मां-बाप को आशा है कि हर बार की तरह उनकी बेटी यह जंग जीतने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन


खेत तक बेच दिया मां-बाप ने
मां-बाप ने जब अपनी होनहार बेटी को डॉक्टर बनाने के बारे में सोचा तो उनके पास कुछ नहीं थी। फिर उनकी नजर पड़ी बाप-दादा की आखिरी निशानी खेत पर। इन लोगों ने एक बार अपने दो छोटे बेटों की ओर देखा और फिर कड़ा फैसला लिया। उस निशानी यानी खेत को बेटी की पढ़ाई की खातिर बेच दिया।
विज्ञापन


मुस्कुराकर बेटी को भेजा था दिल्ली
मन में बस एक ही आशा थी कि बेटी डॉक्टर बन गई तो दिन बदल जाएंगे। पर उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि जिस खुशी के साथ वो बच्ची को दिल्ली में इंटर्नशिप के लिए भेज रहे हैं वहां से ऐसा खबर मिलेगी। कुछ दरिंदों ने उनकी बेटी के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से जंग लड़ रही है पीड़िता
पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में मुस्कुराना अपनी बेटी से ही सीखा। वह बेहद खुशमिजाज है। निर्भीकता तो उसमें कूट-कूट कर भरी हुई है। आज वही अस्पताल के बिस्तर पर मौत से जंग लड़ रही है। एक बार फिर बेटी ने अपने जज्बे, गौरव और हिम्मत से मां-बाप का सर ऊंचा कर दिया।

लोकसभा स्पीकर भी रह गई दंग
लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार जब पीड़िता और उनके मां-बाप से मिली तो दंग रह गई। मीरा कुमार ने कहा, 'मैं लड़की के मां-बाप से मिली। उनसे मिलने के बाद मेरे दिल में उनके लिए और इज्जत बढ़ गई। ये लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं पर उन्होंने एक बार फिर भी मदद की बात नहीं की। यह आत्मसम्मान और हिम्मत विरले लोग में दिखते हैं। जो बात मेरे दिल को छू गई वह मां-बाप का अपनी बेटी पर भरोसा। मैंने आमतौर पर बेटी की शादी के लिए जमीन बेचते हुए सुना पर कम ही लोग बेटी की पढ़ाई के लिए जमीन बेचते होंगे।

इलाज के लिए सरकार ने कसी कमर
इधर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए यदि डॉक्टर सलाह देते हैं तो इलाज के लिए विदेश भेजने में भी सरकार कोताही नहीं करेगी। इसके लिए जैसी भी सहायता की जरुरत पड़ेगी सरकार करेगी।


ये सिर्फ दिल्ली सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार का भी कहना है कि एक बार लड़की की हालत स्थिर हो जाए। वह खतरे से बाहर जाए तो डॉक्टर जहां कहीं भी कहेंगे हम उसे इलाज के लिए ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed