फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'Indira Gandhi Wanted Priyanka to Join Politics' - Makhan Lal Fotedar

'इंदिरा चाहतीं थीं प्रियंका राजनीति में आएं'

Mon, 08 Dec 2014 01:17 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
'Indira Gandhi Wanted Priyanka to Join Politics' - Makhan Lal Fotedar

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी चाहती थीं कि प्रियंका एक दिन राजनीति में आएं। बचपन में ही प्रियंका के राजनीतिक कौशल को देखते हुए उन्होंने यह बात कही थी।

विज्ञापन


गांधी परिवार के सबसे करीबियों में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता माखन लाल फोतेदार ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि इंदिरा ने यह बात उन्हें एक निजी बातचीत के दौरान कही थी। गांधी परिवार से जुड़े ऐसे कई अनछुए पहलुओं को फोतेदार अपनी किताब में समेट रहे हैं। नए साल की शुरुआत में उनकी किताब ‘द चिनार लीव्स’ आ सकती है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनावों में सिलसिलेवार हार का सामना कर रही कांग्रेस में आंतरिक संकट की स्थिति है। पार्टी में एक बड़ा धड़ा राहुल के काम के अंदाज के सख्त खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह धड़ा पर्दे के पीछे से प्रियंका को राहुल के समकक्ष खड़ा करने की लगातार कोशिश कर रहा है। ऐसे में गांधी परिवार के सबसे नजदीकी माने जाने वाले फोतेदार के राहुल बनाम प्रियंका की बहस को गरमाने से कांग्रेस का संकट बढ़ सकता है।

अगले साल के शुरू में आएगी 'द चिनार लीव्स'

'Indira Gandhi Wanted Priyanka to Join Politics' - Makhan Lal Fotedar

फोतेदार ने कहा कि वह अपनी किताब में खुलकर बताएंगे कि आखिर किन परिस्थितियों में सोनिया गांधी को राजनीति में आना पड़ा। किताब में नरसिम्हा राव के समय कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति समेत तमाम मुद्दों को उजागर किया गया है।

किताब में लिखी बातों से क्या गांधी परिवार असहज नहीं होगा? इस पर फोतेदार ने कहा कि वह गांधी परिवार के वफादार हैं और रहेंगे। प्रियंका गांधी की राजनीतिक कौशल की सराहना फोतेदार के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी भी कर चुके हैं। इन दोनों के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह, ऑस्कर फर्नांडिस, दिग्विजय सिंह और अनिल शास्त्री जैसे कई दिग्गज नेता भी  प्रियंका की पैरवी कर चुके हैं।

प्रियंका में इंदिरा की झलक दिखती है
फोतेदार ने कहा, प्रियंका को सिर्फ  कांग्रेस ही नहीं देश चाहता है। लोग चाहते हैं और यह समय की मांग है। उन्होंने कहा कि प्रियंका में इंदिरा की झलक दिखती है। राहुल से उनकी तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सवाल पैदा नहीं होता। राहुल अपने स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।

स्वार्थी लोगों का किया विरोध
राहुल गांधी को कमान सौंपने की दिग्विजय सिंह की बात का विरोध करने की वजह बताते हुए फोतेदार ने कहा कि ये सब बातें पार्टी को संकट में डालने के लिए कही जा रही हैं और कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ऐसी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed