{"_id":"881541ac-22b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"maken-said-those-living-in-slum-get-ownership","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकन ने कहा, झुग्गी वालों को मिलेगा मालिकाना हक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
माकन ने कहा, झुग्गी वालों को मिलेगा मालिकाना हक
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Oct 2012 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम मंत्री अजय माकन ने नए मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को उस जमीन का मालिकाना हक मिलेगा, जिस जमीन पर उनकी झुग्गियां होंगी। इसके लिए जल्द ही वे नया विधेयक तैयार कराएंगे। साथ ही इस संपत्ति पर झुग्गी में रहने वालों को बैंक से ऋण आदि पाने का भी अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि खेल मंत्रालय से कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट करके अजय माकन को आवास व शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय सौंपा गया है। मंगलवार को उन्होंने नये मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर माकन ने कहा कि झुग्गी वालों को मालिकाना हक देने के लिए उन्होंने अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर प्रापर्टी राइट बिल का ड्राफ्ट तैयार करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
माकन ने कहा कि प्रस्तावित कानून को सभी राज्यों में लागू करना अनिवार्य बनाया जाएगा। केंद्र के बिल को मॉडल मानते हुए उम्मीद है कि सभी राज्य एक साल के अंदर अपनी विधानसभाओं से ऐसे कानून पारित करा लेंगे। शहरी गरीबों के लिए राजीव आवास योजना के तहत इसी कानून के अधीन सभी राज्यों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
माकन ने कहा कि राजीव आवास योजना के तहत यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी सरकारी व निजी आवासीय योजनाओं में 35 फीसदी (अथवा एफएआर का 15 से 20 फीसदी जो भी ज्यादा हो) गरीबों के लिए रिजर्व हो। साथ ही उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट बिल तथा स्ट्री वेंडर्स बिल पार्लियामेंट में पहले ही पेश किया जा चुका है। शीतकालीन सत्र में इन बिलों को पास कराने पर उनका पूरा जोर रहेगा। उन्होंने विभाग की अन्य योजनाओं को भी गति देने के लिए जरूरी कदम यथाशीघ्र उठाये जाने की बात कही।