{"_id":"2ed82fa6-6958-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"maintain-status-quo-in-ayodhya-says-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में यथास्थिति बरकरार रखी जाए: सुप्रीम कोर्ट ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अयोध्या में यथास्थिति बरकरार रखी जाए: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को साफ किया है कि अयोध्या में विवादित स्थल के पास स्थित 67 एकड़ भूमि में यथास्थिति बरकरार रखी जाए। खुदाई की गतिविधियों के दौरान इस जमीन पर किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
जस्टिस आफताब आलम व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की पीठ ने विवादित स्थल पर राम लला के अस्थायी मंदिर के तिरपाल और रस्सियों को बदलने की अनुमति और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत 2003 से नियुक्त दो न्यायिक अधिकारियों को मुक्त करने के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। मामले की सुनवाई अब 18 फरवरी को होगी।
विज्ञापन