{"_id":"b4295854-c891-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"mahendra-karma-had-only-6-guards-with-him-when-naxals-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज छह गार्ड थे नक्सली हमले के समय कर्मा के पास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महज छह गार्ड थे नक्सली हमले के समय कर्मा के पास
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 30 May 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा को 16 हथियारबंद गार्डों की जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन जब नक्सली हमला हुआ, तब उनके साथ महज छह सुरक्षाकर्मी चल रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कर्मा के अलावा नंद कुमार पटेल के पास भी पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी।
शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि कांग्रेस की रैली के लिए सुकमा में तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, लेकिन जब यह रैली जगदलपुर जिले में पहुंची तो सुरक्षा पर कोई गौर ही नहीं किया गया।
विज्ञापन
बस्तर के एसपी मयंक श्रीवास्तव ने कांग्रेस यात्रा को सुरक्षा मुहैया कराने के कोई निर्देश ही नहीं दिए थे। सुरक्षा में इस भारी चूक के चलते ही नक्सली दरभा घाटी में हमले को अंजाम देने में कामयाब रहे। लापरवाही के लिए मयंक श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन