फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nighties and Maxis Banned in Maharashtra Village; Women Protested

गांव में महिलाओं के नाइटी पहनने पर लगा बैन

Wed, 10 Dec 2014 03:16 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
Nighties and Maxis Banned in Maharashtra Village; Women Protested

महाराष्ट्र के एक गांव में महिलाओं के नाइटी पहनने पर बैन लगा दिया गया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से आदेश वापस भी ले लिया गया। आदेश के मुताबिक, रात में ऐसे कपड़े पहनने पर 500 रुपए जुर्माना देना पड़ सकता था।

विज्ञापन


गांव के एक स्थानीय समूह 'इंद्रयानी महिला मंडल' का कहना था कि उसने बलात्कार और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया था।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक समूह की एक महिला सदस्य ने कहा कि घर के बाहर ऐसे कपड़े पहनने से अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों 'मैक्सी' या 'नाइटी' पहनने का प्रचलन ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे कपड़े घर के बाहर पहनना बहुत ही भद्दा भी लगता है।
विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप से आदेश वापस लिया

Nighties and Maxis Banned in Maharashtra Village; Women Protested

महिला मंडल ने रविवार को गांव के नोटिस बोर्ड इस बावत आदेश चस्‍पा किया था। आदेश में मराठी में लिखा था कि महिला मंडल गांव की महिलाओं को सूचित करता है कि गांव के परिसर में 'मैक्सी' या 'नाइटी' पहन कर घूमने की सख्त मनाही है। ऐसा करने वाली 500 रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

हालांकि इस आदेश का कई महिलाओं ने विरोध किया। विरोध के बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया।

सीनियर पुलिस इन्सपेक्टर एस गोजरे ने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत या गांव के किसी स्थानीय समूह को कोई अधिकार नहीं है कि वे इस तरह के आदेश पारित कर सकें।

उन्होंने कहा कि हमने महिला मंडल के साथ बैठक कर उन्हें चेतावनी दे दी है और नोटिस बोर्ड से वह आदेश भी हटा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed