फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mahant adityanath clarify on bjp defeat

स्टार प्रचारक रहे आदित्यनाथ ने बताया, क्यों हारी बीजेपी?

Wed, 17 Sep 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 17 Sep 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
mahant adityanath clarify on bjp defeat

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक रहे भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार बेशर्मी पर उतर आई थी। ऐसी स्थिति में आकलन करना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान पुलिस का पूरी तरह से राजनीतिकरण हो गया था। चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई। कैबिनेट स्तर के मंत्रियों को पंचायतों का इंचार्ज बना दिया गया। कहा कि उन्हें चार जगहों पर सभाएं नहीं करने दी गई। तमाम तरह की बाधाएं खड़ी कर दी गईं। इसके बावजूद वह जहां भी गए, पार्टी जीती।
विज्ञापन


नतीजों की समीक्षा करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उप चुनावों में राज्य सरकार का प्रभाव नजर आता है। ऐसा ही इस बार भी हुआ।

'चुनाव में हार के कई कारक जिम्मेदार'

mahant adityanath clarify on bjp defeat

महंत आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव में कई कारक जिम्मेदार होते हैं। पहला टिकट वितरण, दूसरा संगठन और तीसरा सुव्यवस्थित चुनाव प्रचार। भाजपा इन बिंदुओं पर उतनी कारगर नहीं साबित हो सकी।

उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ और चुनाव आयोग के काम का तरीका भी प्रभावशाली नहीं रहा। कहा कि जहां सभा करने का मौका मिला, वहां उन्होंने हिंदुत्व और विकास के मुद्दे पर ही वोट मांगा। इसका नतीजा सकारात्मक रहा।

उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के पुनर्मूल्यांकन की जरूरत है। हार से हतोत्साहित होने की बजाय विश्लेषण की प्रेरणा मिलती है।

परिणाम उलटा आया, समीक्षा की जरूरत
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला ने उपचुनाव के परिणामों को आशा के विपरीत बताते हुए कहा कि जितनी सीटें हमें मिलनी चाहिए थी, वह समाजवादी पार्टी की झोली में चली गईं। सपा के इस अव्यवस्थित शासन के बावजूद यह नतीजा बताता है कि कहीं न कहीं भाजपा से चूक हुई है। समीक्षा करेंगे तो ही वास्तविक कारण समझ में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed