फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   maha govt declared three dead freedom fighter

महाराष्ट्र सरकार का कारनामा, मृतकों को घोषित कर दिया स्वतंत्रता सेनानी

Fri, 17 Jul 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 17 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
maha govt declared three dead freedom fighter

महाराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानियों की नई सूची में तीन मृतकों को भी शामिल किया गया है। यही नहीं, तीनों मृतकों के लिए पेंशन राशि भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


अब मृतक के वारिस बेटे और बहू स्वतंत्रता सेनानी के हिस्से में आई लाखों की धनराशि पर अपना अधिकार जताने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले का खुलासा आरटीआई के तहत मिली जानकारी से हुआ है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सूचना के अधिकार के तहत स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी मांगी थी। जवाब में बताया गया कि एक जनवरी 2015 से जून 2015 तक 88 स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन मंजूर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में 52 लोगों को मुख्यमंत्री ने दिया सेनानी का दर्जा

maha govt declared three dead freedom fighter

आरटीआई से यह भी पता चला कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक ही दिन में बीड जिले के 52 लोगों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दे दिया।

इस नई सूची में संभाजी अंबूजी खाडे, जनाबाई लक्ष्मण येवले और जलसुबाई तुकाराम भोसले भी शामिल हैं, जो कई साल पहले ही दुनिया से विदा ले चुके हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में गड़बड़ी का यह पहला मामला नहीं है। कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार ने भी केवल बीड जिले से ही 355 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनाए थे।

बड़ा रैकेट है सक्रिय

maha govt declared three dead freedom fighter

बाद में इनमें से 298 फर्जी निकले। अनिल गलगली ने आशंका जताई है कि इस मामले में कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है।

बता दें कि बीड दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का गृह जिला है। उनकी बेटी पंकजा मुंडे सूबे में महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed