फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maggie sample fails in raibareli

मैगी के नमूने फिर फेल, इस बार मिली ज्यादा राख

Sun, 27 Dec 2015 03:50 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 03:50 AM IST
विज्ञापन
Maggie sample fails in raibareli

नेस्ले कंपनी के मैगी नूडल्स में अब राख की मात्रा तय मानक से ज्यादा पाई गई है। एफएसडीए द्वारा चार महीने पहले अलग-अलग तीन दुकानों से भरे गए ये नमूने जांच में फेल हो गए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले भी गोल्डी और आईटीसी के नूडल्स मानक के विपरीत पाए गए थे। मशहूर ब्रांड के नूडल्स फेल होने के बाद हड़कंप मच गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद एफएसडीए ने दुकानदारों को नोटिस थमा दिया है।
विज्ञापन


एफएसडीए की टीम ने सितंबर 2015 में अभियान चलाकर अलग-अलग कस्बों में दुकानों से नेस्ले कंपनी के मैगी नूडल्स के नमूने भरे थे।

मुकदमे की प्रक्रिया शुरू

Maggie sample fails in raibareli

हरचंदपुर में मो. कफील व सलोन में अशोक की दुकान से मैगी का नमूना भरा गया था।

शहर में भी एक दुकान से मैगी का नमूना भरा गया था। जांच में तीनों नमूनों के नूडल्स में राख की मात्रा तय मानक एक प्रतिशत से अधिक पाई गई है। एफएसडीए ने दुकानदारों व कंपनियों पर मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एफएसडीए के अधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि मैगी में राख की मात्रा एक प्रतिशत से अधिक पाई गई है। हालांकि कितनी अधिक है यह रिपोर्ट में नहीं लिखा है। यह मात्रा एक प्रतिशत से कम होनी चाहिए। मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed