फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   madhubani remains tense after violence

मधुबनी में हिंसा के बाद तनाव बरकरार

Sun, 14 Oct 2012 09:58 PM IST
पटना/मधुबनी/एजेंसी
पटना/मधुबनी/एजेंसी Updated Sun, 14 Oct 2012 09:58 PM IST
विज्ञापन
madhubani remains tense after violence
बिहार के मधुबनी जिले में दो दिनों की हिंसा के बाद अब भी तनाव बरकरार है। स्थिति का जायजा ले रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपनी दो अधिकार रैलियां रद्द कर दीं। वहीं, हिंसा और आगजनी के दौरान फरार हुए 27 कैदियों में से 21 कैदी शनिवार रात तक लौट आए। मुख्यमंत्री की बक्सर और भोजपुर जिलों में ये रैलियां करनी थीं। हालांकि बाद में अन्य मंत्रियों ने इन रैलियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री खुद मधुबनी की स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 18 वर्षीय प्रशांत का सिरकटा शव बरामद होने के बाद इस मामले के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी और युवक का शव नहीं दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अनशन शुरू किया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया था। इससे ग्रामीण और छात्र उग्र हो गए और कई थानों समेत सरकारी दफ्तरों को जला दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने एक कैदी वाहन को भी जला दिया, जिसमें सवार एक पाकिस्तानी कैदी समेत 27 कैदी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोलियां चलाई थीं, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई तथा सात से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं, जयनगर में हुई पुलिस फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों में से एक रविंद्र यादव की पटना मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाने के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबनी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार हुए 27 में से 21 कैदी वापस लौट आए हैं जबकि पाकिस्तानी नागरिक हमीदुर्रहमान समेत छह कैदी अभी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।


कानून व्यवस्था बिगड़ी : भाजपा
बिहार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। लोगों को जंगल राज लौटने का डर सताने लगा है। कई जिलों में हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद लोगों का विश्वास डिगा है। मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए।
रामेश्वर चौरसिया, भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed