नेपाल में मधेसी छात्रों का प्रदर्शन, बनाई मानव श्रृंखला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में मधेसी आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नए संविधान के विरोध में बृहस्पतिवार को नवलपरासी में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। रुपनदेही में अज्ञात लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी।
नेपाल में मधेस प्रदेश की मांग को लेकर मधेस थरूहट विद्यार्थी मानव सांगलों की ओर से बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। नवलपरासी जिले के दर्जनों सरकारी व प्राइवेट विद्यालय के विद्यार्थियों ने नए संविधान का विरोध व मधेस प्रदेश की मांग को लेकर शृंखला बनाकर नेपाल सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए महेशपुर व नवलपरासी तक लगभग 13 किलोमीटर तक स्कूली बच्चों ने कतार बद्ध खड़े होकर प्रदर्शन किया। रुपनदेही जिले के सिक्टहन वार्ड सात के छोटकी गुंडी में अज्ञात लोगों ने पजरकट्टी वार्ड निवासी पूरनवासी गुप्ता के नेपाली में आग लगा दी।
डीएसपी रामेश्वर कार्की ने बताया की मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक में आग लगाने की जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं।
मधेसी मोर्चा और पुलिस में झड़प
नेपाल के सर्लाही में पुलिस तथा मधेसियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने हवाई फायरिंग की। वहीं वीरगंज में भारतीय ट्रकों के कुछ चालकों पर आंदोलनकारियों ने हमला कर दिया। दोनों घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं।
नेपाल के सलीही जिले के नवलपुर में मधेसी मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को सरकार के विरोध में जनसभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान नेपाल पुलिस के जवानों ने भीड़ पर गोलियां चला दीं, जिससे पांच लोग घायल हो गए। सभा में अफरा-तफरी मच गई।
सर्लाही के प्रमुख जिला अधिकारी मेघनाथ कापले ने बताया कि बढ़ती भीड़ और स्थित तनाव पूर्ण होने के कारण पुलिस ने रबड़ की गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं नेपाल के परसा जिले के वीरगंज स्थित नेपाल सीमा में भीतरी पुल के पास धरना पर बैठे मधेसी मोर्चा के आंदोलनकारियों और कुछ भारतीय लोगों से झड़प हो गई।
वीरगंज में भारतीय ट्रक से नेपाल में सामान छोड़कर चालक वापस आ रहे थे। आंदोलनकारियों ने उसे रोक लिया। रोकने के विरोध में नौ भारतीय नागरिक धरने पर बैठ गए। कहासुनी के बाद आंदोलनकारियों ने उन पर हमला कर दिया।
यहां मधेसी दल के कलया नगर पालिका के सुरेश शाह कानू, फेटा वार्ड नंबर दो के रंजीत शाह, दक्षिण छीटकैया के रामदहीन यादव और नंदू यादव तथा वीरगंज वार्ड नंबर 13 के फिरोज खान घायल हो गए। घायलों को नारायणी उप क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।