{"_id":"388adc508851dcb65ee9dbf08b80b945","slug":"lotus-brand-clocks-common-to-blasts-in-patna-other-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः हर विस्फोट में एक ही ब्रांड की घड़ी हुई इस्तेमाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुलासाः हर विस्फोट में एक ही ब्रांड की घड़ी हुई इस्तेमाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Nov 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को हुए विस्फोट और 2008 में अहमदाबाद, दिल्ली तथा जयपुर में हुए विस्फोटों में एक समानता मिली है, इन सभी विस्फोटों में लोटस ब्रांड की एनालॉग घड़ियों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
एनआईए ने पटना ब्लास्ट के बाद अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है। एनआईए अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह लोटस घड़ियां कौन और कहां बनती हैं।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के अनुसार पटना में हुए ब्लास्ट में अमानियम नाइट्रेट, पोटेसियम क्लोरेट और अमोनियम पाउडर के मिश्रण का उपयोग किया गया था। सभी बम 440 ग्राम से उपर के वजन के थे और इनके साथ एनालॉग घड़ियां टाइमर रूप में जुड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि बमों में बॉल बियरिंग और नुकीले कील का भी प्रयोग किया गया था। इन बमों में पाइप का भी उपयोग किया गया था जिसमें 39 वोल्ट की बैट्री डेटोनेटर के लिए और 1.15 वोल्ट की पेंसिल बैट्री घड़ियों के लिए इस्तेमाल हुआ था।
एक आईपीएस अफसर ने बताया कि जुलाई में बोध गया में जो विस्फोट हुए थे उसमें भी इसी तरीके के आईईडी का इस्तेमाल किया गया था। गया में जहां 2 किलो के गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया था वहीं पटना में पाइप का इस्तेमाल किया गया।