{"_id":"f5408f0a-79d2-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"lok-sabha-speaker-convened-all-party-meeting-on-20th-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा स्पीकर ने 20 को बुलाई सर्वदलीय बैठक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लोकसभा स्पीकर ने 20 को बुलाई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 18 Feb 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
बजट सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने 20 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार मीरा कुमार 21 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से एक दिन पहले सभी संसदीय दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर सौदे को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर विपक्षी दल बजट सत्र में जमकर हंगामा कर सकते हैं। सत्र को व्यवधान रहित चलने देने का रास्ता निकालने की कोशिश के तहत संसदीय मामलों के मंत्री कमल नाथ ने भी विभिन्न नेताओं के सचिवों से मुलाकात की है। उन्होंने सत्र से पहले राजनीतिक दलों के चीफ व्हिप की बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर विवाद के अलावा भ्रष्टाचार, महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के संसद में आक्रामक रहने की पूरी उम्मीद है। महंगाई और श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर ट्रेड यूनियनों ने 20 और 21 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर सरकार की मुश्किलें पहले ही बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन