{"_id":"aff97a7e-32bf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lok-sabha-elections-may-be-held-in-2013-says-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2013 में संभव: मुलायम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लोकसभा चुनाव 2013 में संभव: मुलायम
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Nov 2012 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव 2013 में होने की संभावना जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे इसे ध्यान में रखकर तैयारी करें।
विज्ञापन
सपा मुखिया सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में तय हैं लेकिन ये 2013 में भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दलों में चुनाव के समय को लेकर दुविधा है लेकिन सपा किसी दुविधा में नहीं है। पार्टी ने पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव जब होना हो वे तैयार हैं।
विज्ञापन
विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी सीटें जीतनी होंगी
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की असली परीक्षा होनी है। ऐसे में विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनाव में भी सीटें जीतनी होंगी, तभी दिल्ली में पार्टी की ताकत दिखेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जल्दी टिकट घोषित होने से वे प्रत्याशी भी अच्छे से जनसंपर्क कर पाएंगे, जिनके पास संसाधनों का अभाव है।
विज्ञापन
गन्ना किसानों का नहीं होने देंगे नुकसान
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां साझा करते हुए कहा कि पार्टी प्रत्येक स्तर पर सत्ता और अधिकारों के विकेंद्रीकरण के पक्ष में है। किसानों और बुनकरों के पक्ष में कई फैसले किए गए। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाना हमेशा से पार्टी की प्राथमिकता रही है। उन्होंने गन्ना किसानों को आश्वस्त किया कि उनका नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।