फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lodha panel submitted their report to supreme court

तो खिलाड़ी देंगे संपत्ति की जानकारी

Tue, 05 Jan 2016 04:59 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
lodha panel submitted their report to supreme court

जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी ने देश में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी को रोकने केलिए सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर ऐसा किया जाता है तो खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों को पारदर्शिता के लिए अपनी आय और संपत्ति का ब्योरा देना होगा।

विज्ञापन


कमेटी ने यह भी माना है कि पहले सामने आए मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के मामलों से बीसीसीआई सही तरह से निपट नहीं पाई। इसके लिए बोर्ड को राज्य एजेंसी के साथ मिलकर इसके लिए एक अलग से विंग स्थापित करने के बारे में बात करनी चाहिए।
विज्ञापन


सिफारिशों में कहा गया है कि सिर्फ खिलाड़ी और प्रशासक ही नहीं बल्कि खेल आयोजन से जुड़े दूसरे लोगों को भी आय और संपत्ति के बारे में जानकारी देनी होगी। कमेटी का इशारा फ्रेंचाइजी की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो होगी कानूनू कार्रवाई

lodha panel submitted their report to supreme court

कमेटी ने यह भी कहा है कि अगर सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता मिलने के बाद अगर किसी भी खिलाड़ी या खेल प्रशासक की इसमें संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

कमेटी के समक्ष जितने भी लोग पेश हुए उनमें से ज्यादातर ने सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देनी की वकालत की है। जस्टिस मुकुल मुद्गल भी पहले सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता दिए जाने की सिफारिश कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed