फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   liz hurley denies bill clinton affair

बिल का दिल है कि मानता ही नहीं!

Thu, 06 Feb 2014 02:32 PM IST
Updated Thu, 06 Feb 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
liz hurley denies bill clinton affair

मोनिका लेविंस्की से कथित रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का नाम अब हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले के साथ जुड़ा है।

विज्ञापन


हर्ले के कथित पूर्व ब्वॉयफ्रेंड टॉम सिजमोर ने इस संबंध में दावा किया है। दरअसल, मीडिया में एक टेप सामने आने के बाद दोनों के बीच कथित संबंधों की बात सामने आई है। इसमें सिजमोर ने क्लिंटन और हर्ले के बीच एक साल तक अफेयर होने का दावा किया है।
विज्ञापन


सिजमोर ने यह भी कहा है कि उन्होंने ही तत्कालीन राष्ट्रपति क्लिंटन को हर्ले के साथ जुड़ने में मदद की। उन्होंने इसके लिए दोनों के बीच गुप्त मुलाकात की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ले ने ‌‌किया दावे को खारिज

liz hurley denies bill clinton affair
हालांकि हर्ले ने सिजमोर के इस दावे को खारिज करते हुए इसे हास्यास्पद करार दिया है। टेप के मुताबिक, सिजमोर 1998 में अपनी फिल्म ‘सेविंग प्राइवेट रियान’ की स्क्रीनिंग के लिए व्हाइट हाउस में मौजूद थे।


तभी तत्कालीन राष्ट्रपति क्लिंटन ने कथित तौर पर उनसे हर्ले का नंबर मांगा था।

क्लिंटन के प्रवक्ता ने पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि वर्ष 2001 में उन्होंने और हर्ले ने एक साथ समय बिताया था और 2005 में एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।

नहीं आया बिल का बयान

liz hurley denies bill clinton affair

सिजमोर और हर्ले के कथित संबंध भी काफी विवादित रहे हैं। दोनों के बीच कई बार खुलेआम झगड़े भी हुए। उनकी 1992 में एक फिल्म में साथ काम करने के दौरान मुलाकात हुई थी, लेकिन दोनों ने सेट के अलावा कभी एक साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाई।

यहां तक कि हर्ले ने कभी भी इस अमेरिकी अभिनेता के साथ अपने संबंध की पुष्टि भी नहीं की। हालांकि सिजमोर के दावे पर क्लिंटन और हिलेरी का कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed