फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Living patient declared dead

यूपीः जब घायलों को भेज दिया पोस्टमॉर्टम के लिए

Tue, 02 Sep 2014 05:41 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
Living patient declared dead

उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ जिला अस्पताल में कार्यरत कुछ कर्मियों ने रविवार को दो घायलों को मृत बता कर पुलिस को मेमो भेज दिया, मेमो में दोनों के शवों को लेकर जाने की बात कही गई थी, जबकि हकीकत में दोनों जिंदा थे।

विज्ञापन


इस प्रकरण से अस्पताल की संवेदनशीलता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बीती 20 अगस्त को खैर तहसील के सोफा गांव में अलीगढ़ पलवल रोड पर एक घुमंतू व्यक्ति को एक वाहन सवार ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


सीएचसी खैर के बाद जिला अस्पताल के वार्ड नंबर छह बेड नंबर चार पर इसको भर्ती कराया गया और इलाज शुरू हो गया। घायल अपना नाम पता नहीं बता सके इसलिए इसके परिजनों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बेड के ठीक पास एक अन्य एक्सीडेंट के घायल को भर्ती कराया गया। दूसरा घायल अपना नाम मोहित और निवास स्थान के नाम पर दुबे का पड़ाव बता रहा था। इन दोनों को जब खाना पीना भी नहीं मिला तो इनकी हालात और खराब हो गई। दोनों बेहोश हो गए।

तीन दिन तक मॉर्चरी में रखे रहे

Living patient declared dead

29 अगस्त को डॉक्टरों ने युवकों को मृत घोषित कर दिया और दोनों के शरीर को मॉर्चरी भिजवा दिया गया। मॉर्चरी में शव की तरह ही दोनों घायल रखे गए और दरवाजे बंद कर दिए गए।

इसके बाद पुलिस को मेमो भेजा गया। पुलिस 72 घंटे तक दोनों युवकों की पहचान तलाशने में व्यस्त रहे और दोनों घायल युवक शवों की तरह मुर्दाघर में रखे रहे।

रविवार को जिला अस्पताल के कुछ कर्मियों ने दोनों की मौत का मेमो बना कर भेज दिया। सूचना मिलने पर सोफा के मामले में खैर से दरोगा दिनेश कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और बेहोश को देखा तो पता चला कि वह जिंदा है।

दूसरे के बारे में भी यही जानकारी मिली तो उन्होंने इंस्पेक्टर बन्नादेवी को पूरा प्रकरण बताया। इस बीच मानव उपकार संस्था के विष्णु कुमार बंटी को इसकी जानकारी हुई और वह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। दोनों को नहला धुला कर उनका वार्ड भी साफ कराया गया।

इन लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि मेमो किसने भिजवाया है, इसकी जांच होगी और कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed